यदु - भारत आवाज़ जन की

यदु - भारत आवाज़ जन की
यदु - भारत आवाज़ जन की
कबीर नगर की धरती के बेटो का मानव सेवा का  भाव एक मिशाल बना हुवा है

कबीर नगर की धरती के बेटो का मानव सेवा का भाव एक मिशाल बना हुवा है

कबीर नगर की धरती सेवा, सादगी और जुझारु गुणों से युक्त बेटो से भरी पड़ी है। इन्ही गुणों से लबरेज इस धरती के बेटे धर्मेन्द्र यादव जो  अवध नवयुवक सभा लुधियाना (रजि:)पंजाब के संगठन महासचिव है।वर्तमान समय में अपनी मातृभूमी ग्राम-धरमैनी संतकबीर नगर में कोरोना महामारी के खिलाफ चल रही वैशिवक जंग में अपने कुशल नेतृत्व में अपनी पूरी टीम के सदस्य आचार्य योगेश्वर पाण्डेय,अजीत सिंह यादव,डा० स्कन्द पाण्डेय, अंगद यादव,आनन्द पाण्डेय,जितेन्द्र यादव,गणेश विश्वकर्मा,संगद यादव के साथ लाकडाउन के पहले दिन से ही मोर्चा संभाले हुये है।अपने क्षेत्र के लोगो को कोरोना के बारे में जागरुक किया।अपने अल्प संसाधनों से  क्षेत्र के लोगों को मास्क सेनेटाइजर वितरित कराया।अपने क्षेत्र के जरुरतमंद लोगो को बिना कोई प्रचार किये निस्वार्थ भाव से राशन,दवा,अन्य जरूरत का सामान उपलब्ध करवाया। इन्सानो के साथ इस महामारी से प्रभावित जीव जंतुओं(बंदरो)के लिए भी फल एवं चने की व्यवस्था भी करवाई।
बिना किसी सरकारी सहायता के अपने निजि सम्बन्धो द्वारा प्रशासनिक स्तर एवं निजि स्तर पर पंजाब,दिल्ली,बम्बई एवं देश के अनेक कोने में लोगों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध करवाई।






0 Response to "कबीर नगर की धरती के बेटो का मानव सेवा का भाव एक मिशाल बना हुवा है "

Post a Comment

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel